ई-फाइलिंग वेबसाइट के माध्यम से पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक करें

ई-फाइलिंग वेबसाइट के माध्यम से पैन कार्ड को आधार कार्ड से ऑनलाइन लिंक करें
आप नीचे दिए गए तरीके का पालन करके अपने पैन और आधार को ऑनलाइन लिंक (Online link Pan with Aadhaar Card) कर सकते हैं:
स्टेप 1: अपने पैन और आधार को लिंक करने के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जायें
स्टेप 2: फॉर्म में अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करें
स्टेप 3: अपने आधार कार्ड के अनुसार अपना नाम दर्ज करें
स्टेप 4: यदि आपके आधार कार्ड पर केवल आपकी जन्मतिथि का उल्लेख है, तो आपको बॉक्स में सही का चिन्ह लगाना होगा
स्टेप 5: अब वेरीफाई करने के लिए इमेज में दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें
स्टेप 6: “Link Aadhaar” बटन पर क्लिक करें
स्टेप 7: आपको एक पॉप-अप मैसेज दिखाई देगा कि आपका आधार आपके पैन के साथ सफलतापूर्वक जुड़ जाएगा

नेत्रहीन उपयोगकर्ता OTP के लिए अनुरोध कर सकते हैं जो कैप्चा कोड के बजाय रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post